अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भूस्खलन पर सभी एजेंसियां अलर्ट, CM Dhami ने तुष्टिकरण की राजनीति पर विपक्ष को घेरा

On: August 5, 2025 8:22 AM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---

हरिद्वार । उत्तराखंड के CM Dhami सोमवार को हरिद्वार दौरे पर रहे, जहां उन्होंने भूपतवाला स्थित ब्रह्मा निवास आश्रम में आयोजित 50वें निर्वाण दिवस समागम कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भूस्खलन को लेकर की गई मीटिंग के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति पर विपक्ष पर निशाना साधा।

उत्‍तराखंड CM Dhami ने वीर शहीदों को किया याद, दी श्रद्धांजलि

CM Dhami ने कहा, “आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। सोमवार सुबह सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं और सभी एजेंसियां समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।”

एनसीपी (एसपी) विधायक जितेंद्र आव्हाड के विवादित बयान को लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय ने इस पर स्पष्ट फैसला सुना दिया है और यह बात साफ हो गई है कि तत्कालीन सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए समाज सेवा में लगे लोगों को फंसाने का काम किया था।

CM Dhami ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टिकरण हमेशा उनकी नीति रही है, लेकिन अब न्याय की जीत हुई है और सच्चाई सामने आ चुकी है। सीएम धामी ने मीटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “शासकीय आवास पर बैठक के दौरान सभी जिलाधिकारियों को भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदियों के जलस्तर की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए और भूस्खलन एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। प्रदेश के समस्त जनपदों में स्थित जिला, सीएचसी व पीएचसी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को तय समय पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। अधिकारियों को स्कूलों के भी निरीक्षण के निर्देश दिए।”

CM Dhami ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टिकरण हमेशा उनकी नीति रही है

उन्होंने लिखा, “बरसात समाप्त होते ही अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क, पेयजल एवं बिजली लाइनों की मरम्मत सुनिश्चित किए जाने के साथ ही ग्राम और तहसील स्तर पर रात्रि प्रवास शुरू कर लोगों की समस्याएं सुनने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!