अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तराखंड में अवैध मदरसों को लेकर CM Dhami सख्त, अब तक 110 को किया गया सील

On: March 21, 2025 10:37 AM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---

देहरादून। उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ CM Dhami सरकार का एक्शन लगातार जारी है। गुरुवार को ऊधम सिंह नगर में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। अब तक राज्य में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है।
पिछले एक माह से उत्तराखंड में प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

यूसीसी से वोट बैंक की राजनीति करने वालों को दिक्कत : CM Dhami

ये मदरसे बिना सरकार की अनुमति के संचालित किए जा रहे थे। इस पर CM Dhami धामी ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है, जिसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। पूरे राज्य में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि इतने बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे इन अवैध मदरसों के पीछे किसका हाथ है और यहां पर छात्रों को किस प्रकार की तालीम दी जा रही थी।

गुरुवार को रुद्रपुर में चार, किच्छा में आठ, बाजपुर में तीन, जसपुर में एक और हरिद्वार में दो मदरसों को सील किया गया। इससे पहले देहरादून, पौड़ी में भी बड़े स्तर पर अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 92 मदरसों को सील किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है किराज्य के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परंपरागत खेती को दिया जाए बढ़ावा: CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में कृषकों की आय बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती को आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ाया जाए। जिन क्षेत्रों में किसान बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विभागों द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों का परिणाम धरातल पर नजर आना चाहिए।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुमाऊं में साइबर अपराध की बाढ़, नैनीताल में 3,317 शिकायतें, ऊधम सिंह नगर में 335 FIR

UPES का 24वां दीक्षांत समारोह शुरू, 6 दिन में 4,795 छात्र होंगे ग्रेजुएट, धामी रहे मुख्य अतिथि

कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए वॉर रूम प्रमुख नियुक्त किया, 2027 चुनाव की तैयारी तेज

अखिलेश यादव के ‘उत्तराखंड से घुसपैठिए’ वाले बयान पर धामी का पलटवार, कहा- देवभूमि का अपमान बर्दाश्त नहीं

Uttarakhand के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद पहली बार श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना की।

Char Dham कपाट बंद होने की तिथियां घोषित: गंगोत्री 10 नवंबर, केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर, बदरीनाथ 16 नवंबर को बंद होंगे

Leave a Reply