अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Dhami का सख्त निर्देश, कांवड़ यात्रा में लाठी डंडा व नुकीले वस्तुएं ले जाने पर लगेगी रोक

On: July 9, 2025 5:28 PM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---

देहरादून। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही यात्रा मार्ग पर तोड़फोड़ व उपद्रव की घटनाओं को CM Dhami ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों को लाठी, डंडा व नुकीली वस्तुएं आदि ले जाने से रोकने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाए।

लद्दाख की तर्ज पर उत्तराखंड में भी हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन, CM Dhami ने अधिकारियों को दिए निर्देेश

CM Dhami ने यात्रा मार्ग पर मादक पदार्थों, शराब व मांस की बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर शिविर संचालकों, कार्यरत व्यक्तियों, वालंटियर और होटल व धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों को पूर्ण सत्यापन कराया जाए।

CM Dhami ने आतंकवादी खतरों के दृष्टिगत एटीएस और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की।

CM Dhami ने कहा कि इस विशाल धार्मिक आयोजन में किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। सभी प्रमुख स्थलों पर एक्सरे सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, फायर टेंडर एवं कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने भीड़ प्रबंधन में स्वयंसेवियों की मदद लेने व सीसी कैमरे व ड्रोन से निरंतर निगरानी और अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के घाटों, नीलकंठ महादेव मंदिर व अन्य प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस व बैक अप की व्यवस्था की जाए।

सादे वस्त्रों में महिला व पुरुष सुरक्षाकर्मियों की पर्याप्त तैनात की जाए। आपदा राहत उपकरणों से युक्त गोताखोर व जल पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा मार्गों पर तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों, डीजे व लाउडस्पीकर का नियमों के अनुसार उपयोग कराया जाए।

CM Dhami ने आतंकवादी खतरों के दृष्टिगत एटीएस और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए 

कांवड़ यात्रियों को क्या करें और क्या न करें, की जानकारी विभिन्न माध्यमों से दी जाए। उन्होंने कहा कि महिला कांवड़ियों की बढ़ती संख्या देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए महिला घाटों व धर्मशालाओं में विशेष प्रबंध किए जाएं। अंतरराज्यीय समन्वय बढ़ाकर सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाए।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!