देहरादून। CM Dhami : लद्दाख की तर्ज पर अब मध्य हिमालयी राज्य उत्तराखंड भी हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है। यहां भी तीन से साढ़े चार हजार मीटर की ऊंचाई पर धावक दौड़ लगाते नजर आएंगे।
CM Dhami ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन
CM Dhami यहां भी तीन से साढ़े चार हजार मीटर की ऊंचाई पर धावक दौड़ लगाते नजर आएंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश दिए।

