अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर CM Dhami सख्त, एसओपी लागू करने का आदेश

On: June 15, 2025 1:35 PM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---
 देहरादून। उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए CM Dhami ने हेली सेवाओं के संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में हेलीकॉप्टर संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करने का आदेश दिया गया है।

थराली निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होने पर तीन अभियंता निलंबित, CM Dhami के निर्देश पर हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पहले मौसम की सटीक जानकारी प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
CM Dhami ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाए, जो हेली संचालन के सभी तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा कर एक व्यापक एसओपी तैयार करेगी। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाएं पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप हों। समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।

CM Dhami तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाए

साथ ही, मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति को रविवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की भी गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति प्रत्येक घटना के कारणों का गहराई से विश्लेषण करेगी और दोषी व्यक्तियों या संस्थाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की सिफारिश करेगी। धामी ने कहा कि हेली सेवाएं तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इनमें सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!