अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राजस्थान में एक हजार छात्र सरकारी खर्च पर करेंगे JEE, NEET की तैयारी- CM Bhajanlal

On: June 21, 2025 9:16 AM
Follow Us:
CM Bhajanlal
---Advertisement---

जयपुर। CM Bhajanlal : राजस्थान सरकार प्रदेश के एक हजार छात्रों को राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) परीक्षा की तैयारी सरकारी खर्च पर करवाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

CM Bhajanlal Sharma ने लिखा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को पत्र, 3 बड़ी जल परियोजनाओं को जल्द लागू करने का किया आग्रह

 

CM Bhajanlal सरकार प्रतिवर्ष हर छात्र पर दो लाख रूपए खर्च करेगी

इस योजना के तहत राज्य सरकार प्रतिवर्ष हर छात्र पर दो लाख रूपए खर्च करेगी। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर CM Bhajanlal ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश के प्रमुख कोचिंग संस्थानो में छात्रों को इस योजना के तहत जेईई और नीट की तैयारी करवाई जाएगी। छात्र कोचिंग के साथ ही 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई भी कर सकेंगे।

गरीब छात्र निजी कोचिंग संस्थानों में जेईई और नीट की तैयारी कर सकेंगे
शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा, कोचिंग के साथ ही छात्रों के रहने के लिए आवास सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह सुविधा राजधानी जयपुर में मिल सकेगी। प्रदेश के किसी भी जिले के छात्र जयपुर में सरकार द्वारा तय किए गए निजी कोचिंग संस्थानों में जेईई और नीट की तैयारी कर सकेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!