जयपुर। CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि हर घर-हर खेत बिजली निर्बाध रूप से उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार प्रदेश के किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध करवाने एवं औद्योगिक क्षेत्र के लिए सुचारू बिजली उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।
350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करने में एडीबी महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार- CM Bhajan Lal Sharma
CM Bhajan Lal Sharmaने कहा कि इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विद्युत उत्पादन से लेकर प्रसारण एवं वितरण तंत्र का दूरदर्शिता के साथ सुदृढ़ीकरण किया जाए। शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पीक डिमांड अवधि में विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखा जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विद्युत उत्पादन की सभी यूनिट्स का संचालन हो सुनिश्चित-
CM Bhajan Lal Sharma ने बिजली उपलब्धता एवं मांग की समीक्षा करते हुए कहा कि रबी सीजन के दौरान किसानों को एवं फरवरी से अब तक की पीक डिमांड पर उपभोक्ताओं को राज्य सरकार ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने विद्युत उत्पादन की सभी यूनिट्स के संचालन को सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य की मांग को देखते हुए उत्पादन के वैकल्पिक स्रोत तैयार किए जाएं।
विकेन्द्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के कार्याें में लाएं गति – CM Bhajan Lal Sharma
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर हाल में किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के अनुरोध पर पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 5 हजार मेगावाट का अतिरिक्त आवंटन किया। उन्होंने इस संबंध में जीएसएस से स्थापित किए जाने वाले विकेन्द्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्र के कार्याें में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने बैटरी स्टोरेज सिस्टम को भी लागू किया जाए के संबंध में निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति के लिए उत्पादन इकाइयों एवं प्रसारण तंत्रों का उचित रख-रखाव किया जाना आवश्यक है। उन्होंने ट्रांसफार्मर्स की मरम्मत, देखभाल एवं उपयोग संबंधी प्रक्रिया में सुधार करते हुए समुचित प्रावधान किए जाने के निर्देश दिए।

