अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किया दिल्ली का विकास : CM Bhajan Lal

On: January 28, 2025 1:01 PM
Follow Us:
CM Bhajan Lal
---Advertisement---

जयपुर। CM Bhajan Lal ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का शासन बीते दस वर्षों में झूठे वादों, नाकामियों और जनता के साथ धोखे का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं के नाम पर हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली के शाहदरा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली का असल विकास करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुफ्त पानी और बेहतर शिक्षा का वादा किया था, लेकिन न तो पानी की समस्या सुलझी और न ही शिक्षा का स्तर सुधरा। इसके बजाय भ्रष्टाचार की कई कहानियां सामने आईं, जिनमें शराब घोटाला, क्लासरूम निर्माण में गड़बड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताएं शामिल हैं।

CM Bhajan Lal ने अब कर दी है ये घोषणाएं, अब इन्हें मिलेंगी सौगातें

 

 

 

 

 

 

 

 

CM Bhajan Lal – भाजपा ने जनता से हर वादा पूरा करने का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार गरीब महिलाओं को 2,500 रुपये, वरिष्ठ नागरिकों को 2,500 रुपये और विधवा महिलाओं को 3,000 रुपये पेंशन देगी। साथ ही, एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा और त्योहारों पर एक मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी जो कहते हैं, वह करते हैं। दिल्ली के विकास के लिए अर्बन एक्सटेंशन रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे और जन औषधि केंद्र जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल को विजयी बनाने की अपील की और कहा कि भाजपा की सरकार दिल्ली के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करेगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!