अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

cm bhagwant mann को रविवार दोपहर में छुट्टी देने का फैसला लिया गया।

On: September 29, 2024 7:06 PM
Follow Us:
cm bhagwant mann को रविवार दोपहर में छुट्टी देने का फैसला लिया गया।
---Advertisement---

cm bhagwant mann चार दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें दोपहर 2 बजे के करीब छुट्टी दे दी गई है। इससे पहले सीएम मान को शनिवार को बैक्टीरियल संक्रमण लेप्टोस्पायरोसिस होने का पता चला। डॉक्टरों ने कहा था कि उन्हें एंटीबायोटिक्स दी जा रही है।

SAMAR INDIA -मुख्यमंत्री को नियमित जांच के लिए बुधवार को फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया था। तब से वह अस्पताल में भर्ती थे।इससे पहले अस्पताल में भर्ती सीएम भगवंत से मिलने और उनकी सेहत का हालचाल पूछने के लिए कांग्रेस नेता परगट सिंह पहुंचे थे।

परगट सिंह ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी (आप) का विरोध करता रहा हूं,

लेकिन एक मुख्यमंत्री राज्य का मुखिया होता है।इसलिए मैं cm bhagwant mann से मिलने आया हूं।

मुझे लगता है कि यह एक जिम्मेदारी है कि उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट किया जाए। इसलिए मैं सीएम भगवंत मान से मिलने आया हूं। यह पंजाब की संस्कृति है।
CM Bhagwant Mann ने 30 नए आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया

परगट सिंह ने कहा कि उनके (आप के) विधायक सीएम मान से मिलने नहीं आए। इसपर मैं उनकी मानसिकता समझ सकता हूं। परगट सिंह ने कहा कि सीएम से मुलाकात कर उनसे बातचीत की है। उनकी सेहत में सुधार है।

परगट सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के पार्टी के लोगcm bhagwant mann से इस स्थिति में भी मिलने नहीं आए। क्योंकि वे दिल्ली से बहुत डरते हैं। अगर दिल्ली में किसी को छींक भी आ जाए तो वे ट्वीट करते हैं और शुभकामनाएं देते हैं,

लेकिन आपके मुख्यमंत्री अस्पताल में भर्ती हैं और आप इतने डरे हुए हैं, यह पंजाबियों का चरित्र नहीं है। फोर्टिस के कॉर्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. आरके जसवाल ने बताया था

शुक्रवार कोcm bhagwant mann के हृदय की जांच की गई।

उनके हृदय की पल्मोनरी आर्टरी में ब्लड प्रेशर का दबाव बढ़ने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब है। डॉक्टरों की टीम ने सीएम के हृदय की धमनियों की जांच की है। इसकी रिपोर्ट आने पर ही डॉक्टर आगे सर्जरी और इलाज को लेकर कदम उठाएंगे।

हृदय की धमनियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उन्हें सांस लेने और सीने में दर्द के अलावा अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. आरके जसवाल का कहना था कि जब तक सीएम के हृदय की जांच रिपोर्ट में सब स्पष्ट नहीं हो जाता,

तब वह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रहेंगे। डॉ. आरके जसवाल ने बताया कि सीएम मान की सेहत अब ठीक है। उनके सभी पैरामीटर और पैथोलॉजिकल टेस्ट सामान्य पाए गए, जिसके बाद ही मुख्यमंत्री को रविवार दोपहर में छुट्टी देने का फैसला लिया गया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!