गुवाहाटी,। केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर असम के Chief Minister Dr. Sarma ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी ने ही तीसरे कार्यकाल में शासन किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश को अमृत काल में ले जाने का सपना पूरा किया। यही वजह है कि आज देश राजनीतिक आर्थिक सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ सामरिक क्षेत्र में भी विश्व में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है।
उत्तराखंड में साहित्यकारों को बड़ी सौगात, दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान की शुरुआत :Chief Minister Pushkar Singh Dhami
कहा कि भारत ने ब्रिटेन, यूनाइटेड किंगडम, जापान जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों को पीछे छोड़ दिया है और विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गई है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ये 11 साल स्वर्णिम काल के रूप में याद किए जाएंगे। इस कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है।
Chief Minister Dr. Sarma ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर मंगलवार को गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में असम सरकार के मंत्री जयंत मल्लबरुवा, मुख्य प्रवक्ता मनोज बरुवा, प्रदेश उपाध्यक्ष पल्लव लोचन दास के साथ संवाददाता सम्मेलन कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
Chief Minister Dr. Sarma प्रधानमंत्री ने देश को अमृत काल में ले जाने का सपना पूरा किया
Chief Minister Dr. Sarma कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने न केवल वैश्विक पहचान दी है बल्कि स्वयं को खपा कर 140 करोड़ भारतीयों को एक विश्वास का प्रतीक बनाया है। आजादी के 65 साल में कांग्रेस नेतृत्व व अन्य अस्थिर सरकार के प्रति आम जन का जो विश्वास खंडित हुआ था, पिछले 11 वर्षों में भ्रष्टाचार से मुक्त, तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त, एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को पूरा करने वाला नेतृत्व प्रदान कर भरोसा बढ़ाया है।

