अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chandrayaan 3 Hindi News : आज चंद्रयान 3 पृथ्वी से और दूर हो जाएगा

On: July 15, 2023 5:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Chandrayaan 3 : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष स्टेशन से शुक्रवार (14 जुलाई) को चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया. इसरो के अनुसार, 23 अगस्त की शाम चंद्रयान के चांद की सतह पर लैंड करने की संभावना है. अब विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक एस उन्नीकृष्णन नायर ने बताया कि कैसे इसे सतह पर उतरने के लिए पृथ्वी से दूर ले जाया जाएगा.

Chandrayaan 3 : चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए पृथ्वी से दूर चला चंद्रयान 3

आपको बताते चले कि एस उन्नीकृष्णन नायर ने कहा कि शनिवार (15 जुलाई) से ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स को फायर किया जाएगा और चंद्रयान 3 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए पृथ्वी से दूर चला जाएगा. वाहन प्रणालियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. अंतरिक्ष यान को जो भी प्रारंभिक स्थितियां चाहिए थीं, हमारी तरफ से सब दिया गया और प्रयोग का पहला चरण 100 प्रतिशत सफल रहा है.

ये भी पढ़े – सचिवालय

Chandrayaan 3 : भारत इन देशों के सॉफ्ट लैंडिंग कर क्लब में होगा शामिल

वहीं, चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च होने पर इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा था कि सब ठीक रहेगा तो इसकी सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त की शाम पांच बजकर 47 मिनट पर होगी. सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश सफल होने पर भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा.

Read More : Web Series: दरवाजा बंद करके अकेले में देखे यह वेब सीरीज

Chandrayaan 3 : चंद्रमा की तरफ अपनी यात्रा शुरू कर दी

वहीँ दूसरी ओर न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चंद्रयान-3 लॉन्च होने के कुछ ही देर बाद रॉकेट एलवीएम3-एम4 से सफलतापूर्वक अलग हो गया था. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया था कि ‘चंद्रयान-3’ ने चंद्रमा की तरफ अपनी यात्रा शुरू कर दी है. भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है.

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!