अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पालतू कुत्ते को जमीन पर पटककर मारने वाले युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा,

On: November 5, 2024 11:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पालतू कुत्ते को जमीन पर पटककर मारने वाले युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा,

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल,

पूर्व सांसद के हस्ताक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बदायूं। पालतू कुत्ते को पटककर मारने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ थाना फैजगंज बेहटा में शराब पीकर हंगामा करने समेत पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीएफए जिलाध्यक्ष विकेंद्र शर्मा की तहरीर पर दर्ज की है। पूरे मामले में पीएफ की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद मेनका गांधी ने भी वीडियो देखकर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

दरअसल फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी विनीता से गांव के ही मुनेश ने शराब पीकर गालीगलौज की थी। वजह थी कि मुनेश शराब पीकर अक्सर कुत्ते को पीटता था। विनीता ने विरोध किया तो आरोपी ने जहां गालीगलौज की। वहीं विनीता के पालतू कुत्ते को उठाकर जमीन से पटककर मार डाला।इसका वीडियो वायरल हुआ तो क्षेत्र में व्यापक चर्चा होने लगी।विनीता की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।पूर्व सांसद मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!