अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अभिगांव में गोवंशों की मौत के प्रकरण में केयर टेकर गिरफ्तार, ब्यौर में संचालक पर केस दर्ज

On: September 29, 2026 6:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अभिगांव में गोवंशों की मौत के प्रकरण में केयर टेकर गिरफ्तार, ब्यौर में संचालक पर केस दर्ज

उसावां।अभिगांव स्थित एनजीओ संचालित गोशाला में गोवंशाें की मौत के मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर केयर टेकर दानवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।दानवीर ने खुद को इस गोशाला में बतौर केयर-टेकर दिखाया है,जबकि दानवीर की जिले में आठ गोशालाएं संचालित हो रही हैं।इस गोशाला में केयर टेकर बनने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।वहीं, ब्योर की गोशाला में गोवंशों की मौत के मामले में बिनावर पुलिस ने एनजीओ संचालक उमेश कुमार लोधी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।दोनों मामलों में सरकारी धन के दुरुपयोग और गोवंशों के प्रति क्रूरता करने के आरोप लगाए गए हैं।

रविवार को इस गोशाला में 74 गोवंशों की मौत हो गई थी।इसके बाद प्रशासन पशुओं के लिए व्यवस्था बनाने में जुटा है।वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी नोसी परवीन ने रविवार देर रात थाना उसावां में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव की अस्थायी गोशाला का संचालन 1 जनवरी से शारदा सेवा समिति (एनजीओ) कर रही है।संचालक प्रियंक कौशिक और केयरटेकर दानवीर है। 26 सितंबर को गोशाला में 428 गोवंश मौजूद थे, जिनके रख-रखाव के लिए सरकार से प्रति गोवंश 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है।प्रतिदिन 21,400 रुपये और प्रति माह 6,42,000 रुपये की धनराशि दी जाती है।आरोप है कि संचालक व केयरटेकर ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया और क्षमता से अधिक गोवंश रखकर उनकी उचित देखभाल नहीं की।बारिश से बचाव के प्रबंध नहीं किए।27 सितंबर को बारिश और चारा-पानी न मिलने से 20 गोवंशों की मौत हो गई।गोवंश के प्रति क्रूरता और सरकारी धन के गबन की धाराओं में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी केयर टेकर दानवीर को गिरफ्तार किया है।आरोपी को कोर्ट ने पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

संचालक पर धन के दुरुपयोग और गोवंशों के प्रति क्रूरता करने के आरोप में रिपोर्ट:-ग्राम पंचायत ब्यौर के प्रशासक तनजीम अली ने थाना बिनावर में तहरीर देकर बताया कि गांव में जन कल्याण एवं विकास समिति (एनजीओ) की ओर से अस्थायी गोशाला का संचालन किया जा रहा है।26 सितंबर गोशाला में 223 गोवंश मौजूद थे, जिनके लिए प्रति गाय 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जा रहा था।संचालक उमेश कुमार लोधी 21 नवंबर 2025 से गोशाला चला रहा है।
आरोप है कि संचालक ने क्षमता से अधिक गोवंश रखकर उचित देखभाल नहीं की और मौसमी प्रकोप से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए।27 सितंबर को लगातार बारिश और चारा-पानी न मिलने से 14 गोवंशों की मौत हो गई।सरकारी धन के दुरुपयोग और गोवंशों के प्रति क्रूरता का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगर पालिका के नामित सभासद मदनलाल फौजी के पिता का हुआ निधन

खेत में शौच का विरोध करने पर की मारपीट गाली गलौज कपड़े फाड़े तथा जान से मार देने की दी धमकी

लेखपालो द्वारा अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र का कार्य भर छोड़े जाने से अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्र का कार्य चौपट

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा परिषद मुख्यालय पर होने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए बदायूं जनपद से अभिषेक सिंह सहायक अध्यापक चयनित

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी सहित नौ पर रिपोर्ट

गोवंशों की दुर्दशा पर प्रशासन का महा-एक्शन: दो डॉक्टर, दो सचिव सस्पेंड, दागी एनजीओ  ब्लैक लिस्ट

Leave a Reply