अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun Police: बिसौली में फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल..

On: September 23, 2024 6:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun Police: बिसौली में फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल..

बिसौली। खाद-बीज व्यापारी से हुई कथित लूट और जानलेवा हमला, मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो व अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद कर पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पारिवारिक विवाद के चलते बोलेरो सवार युवकों ने आयुष खाद बीज भंडार के स्वामी विपिन यादव पर फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला कर तमंचे लहराकर मारपीट की थी। इस मामले में खाद व्यापारी विपिन यादव ने चार लाख रुपये की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना का पुलिस ने छह घंटे बाद ही खुलासा कर।रविवार को मुख्य आरोपी राहुल, अखिलेश निवासी नदरोली थाना गुन्नौर जनपद संभल, नीरेश निवासी ग्राम धनीपुर थाना जुनावई, भूपेन्द्र निवासी ग्राम फाजलपुर थाना जुनावई, गिरीराज निवासी ग्राम बुघौती थाना जुनावई जनपद संभल को तीन तमंचे, दो चाकू व कारतूस बरामद करते हुए जेल भेजा है।समर इंडिया..

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply