अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun Crime: कमरे में बेड के पास मिला विवाहिता का शव, गले पर निशान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

On: October 27, 2026 6:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun Crime: कमरे में बेड के पास मिला विवाहिता का शव, गले पर निशान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय मोहल्ले में आज मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई।उसका शव उसी के कमरे में बेड के पास बैठी अवस्था में मिला। सिर बेड से टिका हुआ था।गले पर निशान थे।पुलिस को विवाहिता के गले पर दुपट्टा लिपटा हुआ मिला।पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। मायके वालों ने दुपट्टे से गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा ब्रह्मपुर निवासी विवाहिता की मां शकुंतला ने बताया कि उनकी बेटी सुजाता उर्फ नेहा 30 वर्षीय की शादी दस साल पहले मीरा सराय मोहल्ला निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी।सुजाता के दो बेटे अर्नब (9 साल) और गर्व (7 साल) हैं।शादी के बाद से जितेंद्र और उसका परिवार उनकी बेटी को लगातार परेशान करता रहता था।काम करने को लेकर परेशान करते थे।कभी मायके पक्ष ने कुछ नहीं दिया,इस बात के ताने मारकर परेशान करते थे।दहेज में चार पहिया गाड़ी और सोने की अंगूठी की मांग करते थे।

उन्होंने बताया कि आज मंगलवार सुबह बात करने के लिए सुजाता को फोन लगाया था।उसका फोन बंद जा रहा था। दोपहर में उनकी छोटी बेटी दिशा ने घर पर जाकर बताया कि बड़ी बहन की मौत हो गई। वहीं, छोटी बहन दिशा को उसके कॉलेज के एक दोस्त ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की मौत हो गई थी।इसके बाद दिशा घर पहुंची।

सूचना मिलने पर मां शकुंतला और भाई सोनू सागर सुजाता की ससुराल पहुंचे तो पुलिस ने उसका शव कमरे से बाहर निकाल कर रखा हुआ था। दोनों बच्चे घटना के समय स्कूल गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी सुजाता उर्फ नेहा को ससुराल पक्ष ने उसके दुपट्टे से गला दबाकर मार दिया। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

चार माह पहले महिला थाने में की थी शिकायत:-विवाहिता के भाई सोनू ने बताया कि बहन को उनके पत्नी जितेंद्र परेशान करते थे। करीब चार माह पहले महिला थाने में लिखित शिकायत दी थी।इसके बाद महिला थाना पुलिस ने उनकी काउंसिलिंग कराई।दोनों घर आकर रहने लगे थे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News: वेदांता ग्लोबल स्कूल ढबारसी में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, कर्मचारियों को भेंट किए स्टील के बर्तन

Sahaswan News: सहसवान में डग्गामार वाहनों का बोलबाला, बड़े पैमाने पर राजस्व को नुकसान पहुंचने का आरोप

योगी कैबिनेट के 22 फैसले: 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा में रोबोटिक्स पार्क, लखनऊ-हरदोई में 1000 एकड़ मेगा टेक्सटाइल पार्क

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: बेसिक-माध्यमिक-संस्कृत शिक्षा के 1,70,366 शिक्षणेत्तर कर्मियों को कैशलेस इलाज

Sahaswan News: जंगल में लकड़ी लेने गई 18 वर्षीय युवती लापता, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sahaswan News: कुआँडांडा में सामुदायिक शौचालय बदहाल, रास्ते बंद और पेयजल, विधुत व्यवस्था ठप

Leave a Reply