कैमूर। BSP leader Ramji Gautam : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं के लिए पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये की घोषणा किए जाने पर बसपा नेता रामजी गौतम ने कहा कि चुनाव का साल है तो सरकार को पेंशन की याद आई है।
जातीय जनगणना कराने के फैसले पर BJP leaders ने जताया पीएम मोदी का आभार
कैमूर में मीडिया से बातचीत के दौरान BSP leader Ramji Gautam ने कहा कि चुनाव के समय सरकार को अचानक सब कुछ याद आ जाता है। अभी तो उन्होंने पेंशन बढ़ाकर 1,100 रुपये कर दी है, जल्द ही राशन की दुकानों के जरिए तेल, आटा और चावल भी मुफ्त दिया जाएगा। लेकिन यह सेवा बस दो-तीन महीने के लिए होगी। एनडीए सरकार का एकमात्र उद्देश्य गरीबों से वोट लेना और सत्ता में वापस आना है।
बसपा नेता ने कहा कि इस बार बिहार की जनता, खासकर गरीब और वंचित लोग समझ गए हैं कि क्या करना है। इस बार बिहार में बदलाव निश्चित है। उन्होंने दावा किया है कि बिहार की सत्ता में बसपा अहम रोल अदा करेगी क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनाव में आकाश आनंद पूरी ताकत के साथ उतरने वाले हैं।
BSP leader Ramji Gautam ने कहा कि सभी सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा के नेता रामजी गौतम ने कहा कि सभी सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी। हम किसी के साथ नहीं हैं और हम तो सभी पार्टियों से कहते हैं कि अगर हिम्मत है तो वह भी सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ें। किसी भी पार्टी को बैसाखी की जरूरत क्यों पड़ रही है। बिहार में इस बार बदलाव होकर रहेगा।

