अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है भाजपा : Akhilesh Yadav

On: December 30, 2024 10:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी एक बयान में Akhilesh Yadav ने कहा, ‘‘ भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करती है। लोगों को संविधान से मताधिकार मिला हुआ है, लेकिन भाजपा मतदान करने का अधिकार छीन रही है। इन उपचुनावों में मतदाताओं को लूटा गया। लोगों को पुलिस प्रशासन के जरिए मतदान करने से रोका गया।’’

 

 

 

 

लखनऊ में सपा के राज्य मुख्यालय में खनगर समुदाय से बड़ी संख्या में एकत्र लोगों को संबोधित करते हुए Akhilesh Yadav ने कहा कि संविधान लागू करने के लिए अच्छे लोगों की जरूरत है। बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान गरीबों, किसानों, वंचित तबकों को मजबूती देता है। भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है।
Akhilesh Yadav ने कहा कि भाजपा फर्जी समाचार का उद्गम स्थल है। यह फर्जीवाड़ा और झूठ फैलाती है, विपक्षियों के खिलाफ झूठे मामले दायर करती है और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने का हमेशा षड़यंत्र करती है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थानों को कमजोर किया है और यह तानाशाही की राह पर है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!