अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जो पार्टी अंबेडकर का सम्मान नहीं कर सकती, वह दलितों की भलाई कैसे करेगी: BJP

On: January 27, 2025 3:59 PM
Follow Us:
A party which cannot respect Ambedkar, how will it do good for Dalits: BJP
---Advertisement---

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बाबा साहेब अंबेडर की प्रतिमा को खंडित करने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है और कहा है कि जो सरकार बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान नहीं कर सकती, वह दलित समाज की भलाई कैसे कर सकती है। भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक व्यक्ति बाबा साहब भीम राव अंबेडर की प्रतिमा पर चढ़ा हुए दिखाई दे रहा है। भाजपा ने इस वीडियो के साथ लिखा, “एक तरफ पूरे देश में बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी जा रही है और भारतीय संविधान को सम्मानपूर्वक याद किया जा रहा है। वहीं, पंजाब के अमृतसर में एक व्यक्ति ने बाबा साहब अंबेडकर की 30 फीट ऊंची प्रतिमा को हथौड़े से क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की।”

 

संविधान गौरव अभियान को वर्षभर संचालित करेगी BJP

 

 

 

 

 

 

 

BJP दलित समाज के इस अपमान के लिए श्री अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार

BJP ने लिखा, “चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना उस पंजाब में हुई है, जहां आम आदमी पार्टी सत्ता में है, जो खुद को बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा का समर्थक बताती है। दलित समाज के इस अपमान के लिए श्री अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। जो सरकार बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान नहीं कर सकती, उससे दलित समाज की भलाई की उम्मीद भी कैसे की जा सकती है?” इससे पहले भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के पुराने सरकारी आवास (जिसे भाजपा शीश महल कहती है) का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। भाजपा ने 14 मिनट के इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्स और अपने यूट्यूब चैनल पर पर शेयर किया है। BJP ने इस वीडियो को ‘महाठग अरविंद केजरीवाल की अय्याशी का शीश महल’ टाइटल दिया है। वीडियो में श्री केजरीवाल के आवास के अंदर की सुख-सुविधाओं को दिखाया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह आवास एक आलीशान होटल जैसा दिखता है, जो अंदर से अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!