अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जल्द, जानें कब और कैसे करें चेक

On: March 22, 2025 2:01 PM
Follow Us:
Bihar Board 12th Result 2025
---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द जारी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट जारी होने में महज 1-2 दिन का समय बचा है।

Bihar STET 2024 Result Declared: 70.25% Students Pass!

बिहार बोर्ड अपनी तेजी से परीक्षा आयोजित करने और जल्दी रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है। इस साल भी बिहार बोर्ड सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट घोषित करने वाला बोर्ड होगा।

Bihar Board 12th Result 2025 में कितने छात्र शामिल हुए?

-कुल परीक्षा केंद्र: 1,677
-कुल परीक्षार्थी: 12,92,313
-लड़कियां: 6,41,847
-लड़के: 6,50,466

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
-थ्योरी पेपर: कम से कम 33% अंक
-प्रैक्टिकल पेपर: कम से कम 40% अंक

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?
2024 में बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 87.21% रहा था।
-विज्ञान (Science): 87.80%
-कला (Arts): 86.15%
-वाणिज्य (Commerce): 94.88%
-व्यावसायिक पाठ्यक्रम (Vocational): 85.38%
-साल 2024 में सभी स्ट्रीम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था।

ऐसे करें रिजल्ट चेक
अगर आप Bihar Board 12th Result 2025 चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
-बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
-होमपेज पर “Bihar Board Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर, रोल कोड और अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
-सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!