अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: जंगली सूअरों का शिकार करते दो शिकारी दबोचे, वन विभाग की टीम ने दर्ज कराया मामला

On: February 28, 2026 6:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: जंगली सूअरों का शिकार करते दो शिकारी दबोचे, वन विभाग की टीम ने दर्ज कराया मामला

जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया।टीम ने दोनों को सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया।आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

बदायूं में वन विभाग की टीम ने एआरटीओ कार्यालय के समीप दो शिकारियों को पकड़ा है।इनके पास से एक मृत व दो जिंदा जंगली सूअर मिले। साथ ही एक पिकअप, जाल तथा कई उपकरण भी बरामद हुए हैं।टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराते हुए दोनों को सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रेंजर विकास वरुण ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिल्सी रोड पर एआरटीओ कार्यालय के पास जंगल में कुछ लोग जंगली सूअरों का शिकार कर रहे हैं। सूचना के बाद टीम ने छापा मारा।यहां दो लोग शिकार करते दिखाई दिए। पास ही में एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी।टीम ने दोनों को पकड़ लिया। देखा तो गाड़ी में दो जिंदा व एक मरा हुआ जंगली सूअर था।पुलिस ने मौके से अमरोहा जिले के नौगवां सादात निवासी संजय और नरेश को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक पिकअप वाहन, जाल और जानवरों के साथ उनको थाना सिविल लाइंस लाया गया। वन विभाग ने अपने यहां मामला दर्ज कर थाना सिविल लाइंस में भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आसपास के गांवों में रुकते थे आरोपी:-पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह आसपास के गांवों में रुकते थे। ग्रामीण उन्हें शरण देते थे और उसके बदले में जंगली सूअर का मांस लेते थे।सूत्रों के अनुसार,ग्रामीणों के सहयोग का एक कारण यह भी था कि जंगली सूअर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस करते आ रहे हैं।इस अवैध धंधे में और कौन लोग शामिल हैं।और मांस की आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जा रही थी।इसकी जांच पुलिस कर रही है।दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में किया जहां से उनको जेल भेजा गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!