अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: पूर्व विधायक सिनोद शाक्य व कुशाग्र सागर भाजपा छोडकर सपा में शामिल

On: October 26, 2026 4:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: पूर्व विधायक सिनोद शाक्य व कुशाग्र सागर भाजपा छोडकर सपा में शामिल

बदायूं।जिले की सियासत में आज सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ।दातागंज से पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और बिसौली से पूर्व विधायक कुशाग्र सागर भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।लखनऊ में सपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव और बदायूं सांसद आदित्य यादव भी मौजूद रहे।दातागंज इलाके से ब्लॉक प्रमुख के देवर केसी शाक्य भी अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए।सिनोद शाक्य का सियासी सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है।वह पहले दो बार विधायक रहे। 2007 व 2012 में दातागंज से बसपा के विधायक रहे।

फिर सपा में शामिल हो गये। 2022 से पहले वह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।पिछले कुछ समय से वह भाजपा में उचित सम्मान न मिलने से नाराज चल रहे थे और दातागंज से टिकट की मांग कर रहे थे।वहीं कुशाग्र सागर बिसौली से पूर्व विधायक रहे हैं।उन्होंने कुछ दिन पहले ही भाजपा से इस्तीफा दिया था।कुशाग्र सागर 11 साल भाजपा में रहे पिछला चुनाव हार गये थे।सपा प्रत्याशी आशुतोष मौर्या की चुनाव जीतने के बाद वे भाजपा के संपर्क में आये।राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के बाद उनकी भाजपा से नजदीकियां बढ़ गई।जिसके बाद से कुशाग्र सागर नाराज चल रहे थे।दोनों नेताओं के सपा में आने से जिले में सपा को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के आने से पार्टी संगठन और मजबूत होगा और 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply