अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Auraiya murder : शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर करा दी पति की हत्या, 2 लाख में सुपारी किलर से हुई थी डील

On: March 26, 2025 12:13 PM
Follow Us:
Auraiya murder
---Advertisement---

औरैया। यूपी के मेरठ के सौरभ हत्याकांड की तरह Auraiya murder में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पत्नी, प्रेमी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

ANGANWADI RECRUITMENT 2024:आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं के पदों पर निकली बम्फर भर्ती,जानिए आवेदन करने का सही तरीका एवं आखरी तारीख

19 मार्च को Auraiya murder के सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में दिलीप नाम का शख्स घायल अवस्था में गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। लेकिन, इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।

औरैया के एसपी अभिजित आर. शंकर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च 2025 को 112 नंबर पर एक आपातकालीन कॉल आई, जिसमें बताया गया कि औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र में एक घायल व्यक्ति गेहूं के खेत में पड़ा है। शुरुआत में ऐसा लगा कि व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया है।

Auraiya murder की पहचान दिलीप यादव के रूप में हुई

बाद में पीड़ित की पहचान दिलीप यादव के रूप में हुई, जो मूल रूप से मैनपुरी का रहने वाला था, लेकिन औरैया के दिबियापुर इलाके में रहता था। उन्होंने आगे कहा, “घटना की जांच में जुटी पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए, जिसमें दिलीप को सुपारी किलर रामजी नागर किसी काम के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर खेतों की तरफ ले जाता दिखाई दिया।

इस पर पुलिस ने रामजी नागर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले अनुराग यादव को भी गिरफ्तार किया गया, जो मृतक की पत्नी के गांव का निवासी है।” एसपी अभिजित आर. शंकर ने बताया, “दिलीप यादव की 5 मार्च 2025 को प्रगति यादव के साथ शादी हुई थी।

प्रगति और अनुराग एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों के बीच करीब 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन दोनों के अफेयर के बारे में परिवार को जानकारी थी, लेकिन शादी की इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद जबरदस्ती प्रगति की शादी दिलीप यादव से कराई गई, जिससे प्रगति खुश नहीं थी।

इस दौरान प्रगति ने Auraiya murder की साजिश रचाई और उसने अनुराग को बताया कि दिलीप काफी अमीर है। इसी के चलते बाद में उसने अनुराग को एक लाख रुपए भी दिए थे। अनुराग ने हत्याकांड में रामजी नागर को भी शामिल किया, जो सरगना भी रहा है।”

पुलिस के मुताबिक, Auraiya murder में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। उनके बारे में पुलिस पता लगा रही है। साथ ही पुलिस ने दिलीप यादव हत्याकांड में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें रामजी नागर, अनुराग उर्फ बबलू, और प्रगति यादव शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!