अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा सरकार ने दिल्ली की बेहतरीन बिजली व्यवस्था बर्बाद कर दिया : Atishi Marlena

On: April 2, 2025 5:57 PM
Follow Us:
Atishi Marlena
---Advertisement---

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता Atishi Marlena ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और बार-बार पावर कट हो रहे हैं।

रेखा गुप्ता ने पेश किया हवा हवाई बजट: Atishi

Atishi Marlena ने दिल्ली विधानसभा में बिजली मंत्री आशीष सूद पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बर्बाद कर दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार की फरवरी 2025 में राज्यसभा में प्रस्तुत रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती थी।

केंद्र सरकार की पावर मिनिस्ट्री की 2023-24 की रिपोर्ट में ऑपरेशनल रिलायबिलिटी के मामले में दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों को देश में प्रथम स्थान पर रखा गया था।Atishi Marlena  ने कहा कि भाजपा सरकार यह दावा कर रही है कि दिल्ली में जो पावर कट हो रहे हैं, वे शेड्यूल्ड पावर कट हैं, लेकिन यह पूरी तरह झूठ है।

उन्होंने 1 से लेकर 27 मार्च तक हुए पावर कट की सूची प्रस्तुत की, जिसमें दर्जनों स्थानों पर घंटों तक बिजली कटौती हुई। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 1 मार्च को समालखा में 2 घंटे 3 मिनट, लाजपत नगर में 1 घंटे 40 मिनट, हस्तसल में 1.5 घंटे का पावर कट लगा। 2 मार्च को निजामुद्दीन ईस्ट में 1 घंटा 15 मिनट, डिफेंस कॉलोनी में 1 घंटा और द्वारका में 1 घंटा का पावर कट लगा।

उन्होंने आगे कहा कि 10 मार्च को संगम विहार में 3 घंटे 10 मिनट, पंजाबी बाग में 3 घंटे 8 मिनट, गोविंदपुरी में 2 घंटे पावर कट रहा। जबकि, 27 मार्च को राजापुरी मटियाला में 40 मिनट, द्वारका में 55 मिनट और ग्रीन पार्क एक्सटेंशन में 40 मिनट तक बिजली गुल रही।

Atishi Marlena:  भाजपा सरकार यह दावा कर रही है कि दिल्ली में जो पावर कट हो रहे हैं, वे शेड्यूल्ड पावर कट हैं, लेकिन यह पूरी तरह झूठ

Atishi Marlena ने कहा कि अगर भाजपा सरकार इन 50 से अधिक पावर कट में से कोई एक भी शेड्यूल्ड साबित कर दे, तो वे मान लेंगी कि सरकार सही कह रही है। भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी (आप) पर फर्जी तरीके से पोस्ट करवाने का आरोप लगा रही है। जबकि, सोशल मीडिया पर बिजली कटौती की शिकायत करने वाले अधिकतर लोग खुद भाजपा समर्थक हैं।

आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मात्र 40 दिनों में दिल्ली की बेहतरीन बिजली व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। दिल्ली की जनता न तो झूठे दावों से गुमराह होगी और न ही धमकियों से डरेगी। अगर बिजली कटेगी, तो जनता अपनी आवाज उठाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply