अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रेखा गुप्ता ने पेश किया हवा हवाई बजट: Atishi

On: March 26, 2025 6:25 PM
Follow Us:
Atishi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Atishi ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से पेश बजट को हवा हवाई करार देते हुए मंगलवार को कहा कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था को ध्वस्त करने वाला है।

मोदी ने दिल्ली की महिलाओं को धोखा दिया: Atishi

Atishi ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में आज कहा कि एक लाख करोड़ के तथाकथित बजट का कोई भी आर्थिक विश्लेषण में आधार नहीं है। बजट को देखकर साफ पता चल गया कि भाजपा ने बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण क्यों नहीं रखा। इस लाख करोड़ के बजट का वास्तव में कोई आधार होता तो आर्थिक सर्वेक्षण को सदन के पटल पर रखा जाता।

Atishi ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को चुनौती देती हूं कि वह आर्थिक सर्वेक्षण को सदन के पटल पर रखे उससे इस हवा हवाई बजट का दूध का दूध और पानी का पानी हो हो जाएगा। बजट से साफ हो गया कि सरकार सरकारी स्कूलों की शिक्षा को ध्वस्त करना चाहती है। दस साल में पहली बार इतना कम शिक्षा पर बजट का आवंटन हुआ है।

आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में बजट का एक चौथाई हिस्सा दिया जाता था। पहली बार बीस फीसदी से कम शिक्षा का आवंटन किया गया है। ‘आप’ नेता ने कहा कि स्वास्थ्य के बजट को सोलह- सतरह प्रतिशत से घटाकर मात्र तेरह प्रतिशत कर दिया है। पिछले10 साल में स्वास्थ्य पर इतना कम बजट आवंटन कभी नहीं किया गया।

Atishi यह शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था को ध्वस्त करने वाला

निगम को दिये जाने वाले बजट आवंटन को भी कम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे साफ हो गया कि भाजपा दिल्ली की शिक्षा स्वास्थ्य और साफ सफाई की व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!