अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Arunachal Pradesh में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 उग्रवादी मारे गए

On: June 7, 2025 12:11 PM
Follow Us:
Arunachal Pradesh
---Advertisement---

ईटानगर,। सुरक्षा बलों ने म्यांमार की सीमा से लगे Arunachal Pradesh के लोंगडिंग जिले में भीषण मुठभेड़ के दौरान दो उग्रवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए उग्रवादियों के नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम (एनएससीएन-के-वाईए) गुट से होने का संदेह है।

Arunachal Pradesh पासिघाट सब्जी बाजार में भीषण आग, 108 दुकानें जलकर राख

यह मुठभेड़ गुरुवार को उस समय हुई जब सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के आर-पार सक्रिय हैं।

प्रवक्ता ने कहा, “इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने प्रभावी तरीके से हमले का जवाब दिया।” उन्होंने बताया कि भीषण गोलीबारी के दौरान सशस्त्र आतंकवादी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर म्यांमार की ओर चले गए। प्रमुख गुट एनएससीएन (आईएम) सहित विभिन्न अन्य नागा संगठनों के साथ चल रही शांति वार्ता के बावजूद एनएससीएन (के-वाईए) गुट सीमा पार अभियानों में सक्रिय रहा है।

इस बीच, 14 मई को दक्षिणी मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के साथ मुठभेड़ के दौरान 10 उग्रवादी मारे गए थे। यह जिला म्यांमार के साथ बिना बाड़ वाली सीमा साझा करता है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।इस जखीरे में सात एके-47 राइफलें, एक रॉकेट चालित ग्रेनेड लांचर, एक एम4 राइफल, चार सिंगल बैरल ब्रीच-लोडिंग राइफलें, गोला-बारूद और अन्य युद्धक सामग्रियां शामिल थीं।

Arunachal Pradesh मारे गए उग्रवादियों के नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम गुट से होने का संदेह

गत 27 अप्रैल को Arunachal Pradesh के लोंगडिंग जिले में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ में एनएससीएन (के-वाईए) गुट के तीन उग्रवादी मारे गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!