अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News : रोजगार मेले में 364 युवाओं का चयन, श्रमिक हितलाभ योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

On: September 29, 2026 4:17 PM
Follow Us:
jobs
---Advertisement---

Amroha News :अमरोहा, आज जिला सेवायोजन कार्यालय, अमरोहा द्वारा विधानसभा क्षेत्र-40 नौगावां सादात के अंतर्गत एक दिवसीय रोजगार मेले तथा श्रम प्रवर्तन कार्यालय, अमरोहा द्वारा श्रमिक हितलाभ कार्यक्रम का आयोजन राज सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल, नौगावां रोड, अमरोहा के परिसर में किया गया।
रोजगार मेले को संबोधित करते हुए मंडलीय सहायक निदेशक (सेवायोजन), मुरादाबाद श्री रमेश चन्द्र ने कहा कि सरकार युवाओं को उनके घर के निकट रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से निजी क्षेत्र की कंपनियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने युवाओं से उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाते हुए अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप कंपनियों में चयन प्राप्त करने तथा अपने कार्य एवं मेहनत से संस्थानों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को स्थापित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती मोनिका द्वारा श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा अनेक हितलाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र निर्माण श्रमिक श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराकर इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
आयोजित रोजगार मेले में 17 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 600 से अधिक युवाओं द्वारा प्रतिभाग कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। साक्षात्कार के माध्यम से 364 युवाओं को चयन का अवसर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कन्या विवाह सहायता योजना के 04, मृत्यु एवं दिव्यांगता योजना के 02 तथा शिशु मातृत्व एवं बालिका मदद योजना के 05 लाभार्थियों, कुल 11 लाभार्थियों को ₹8,05,000.00 की धनराशि से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply