अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News : किसानों की समस्याओं को सुनकर DM ने अधिकारियों को शीघ्रता से समाधान के दिए निर्देश

On: September 16, 2026 5:21 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News :अमरोहा। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत मिलेट्स रेसिपी कार्यक्रम एवं न्यूट्री सीरियल तथा कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण योजना 2026-27 के अंतर्गत एक दिवसीय एग्रो क्लाईमैटिक जोन स्तरीय किसान मेले का आयोजन अतरासी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में किया गया। किसान मेले के साथ ही किसान दिवस का आयोजन भी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।

किसान मेले में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़, मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, उप कृषि निदेशक महेन्द्र पाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार एवं भूमि संरक्षण अधिकारी भगवत सरन सहित अन्य विभागों के समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में जनपद के लगभग 1200 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर किसान दिवस में जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं की सुनवाई की गई। विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने एक-एक कर किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान दिवस का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा किसानों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए।

उपस्थित अतिथियों द्वारा किसान मेले में लगाए गए सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही मिलेट्स रेसिपी कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों द्वारा लगाए गए विभिन्न व्यंजनों का भी निरीक्षण किया गया। उपस्थित सभी कृषकों से श्रीअन्न को बढ़ावा देने तथा इसे अपने दैनिक भोजन में शामिल करने का अनुरोध किया गया। उनके द्वारा श्रीअन्न के दैनिक प्रयोग से होने वाले लाभों के बारे में भी कृषकों को जानकारी दी गई।

मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र से आए कृषि वैज्ञानिक ए0के0 मिश्रा, डॉ0 शीषपाल सिंह एवं डॉ0 अमित तोमर द्वारा कृषकों को खेती की नवीनतम तकनीकी, कीट रोग नियंत्रण एवं मिलेट्स की खेती की जानकारी प्रदान की गई। जिला कृषि अधिकारी, अमरोहा श्री मनोज कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में सभी प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी कृषक बंधु अपनी आवश्यकतानुसार उर्वरकों का क्रय कर सकते हैं।

उप कृषि निदेशक महेन्द्र पाल सिंह द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी कृषकों को प्रदान की गई। साथ ही अवगत कराया गया कि वर्तमान में रबी के बीजों की बुकिंग कृषि विभाग की वेबसाइट पर प्रारंभ हो चुकी है। सभी कृषक विभागीय वेबसाइट पर जाकर बीजों की बुकिंग कर सकते हैं। इसी प्रकार अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा भी अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी उपस्थित कृषकों को प्रदान की गई।

किसान मेले में कृषि, उद्यान, गन्ना, मत्स्य, यूपी नेडा एवं वन विभाग सहित कृषि यंत्र विक्रेताओं, जैविक उत्पाद विक्रेताओं एवं जनपद के विभिन्न एफपीओ द्वारा कुल 20 स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों में अन्न (मिलेट्स) के विभिन्न उत्पादों एवं व्यंजनों का भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही उपस्थित सभी कृषकों को मिलेट्स व्यंजनों का भोजन कराया गया, जिससे अधिकाधिक कृषक अपने दैनिक आहार में मिलेट्स को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित हों तथा अन्न की बुवाई करें।

अंत में उप कृषि निदेशक, अमरोहा द्वारा मुख्य अतिथि गुरेन्द्र सिंह ढिल्लों, माननीय ब्लॉक प्रमुख, अमरोहा एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों सहित सभी उपस्थित कृषकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कृषि मेले के समापन की घोषणा की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply