अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-खेत पर काम के दौरान करंट लगने से हुई किसान की मौत

On: July 5, 2026 8:40 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

Amroha News-रहरा (अमरोहा)। जनपद अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली में शनिवार को खेत पर काम के दौरान करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक की पहचान 45 वर्षीय इंतजार पुत्र हसमत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इंतजार शनिवार दोपहर अपने 13 वर्षीय बेटे रजा के साथ खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। बेटे ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।

 

ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना के कारण को लेकर ग्रामीणों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि खेत के चारों ओर लगाए गए तारों में करंट आने से हादसा हुआ, जबकि कुछ का अनुमान है कि हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से तारों में विद्युत प्रवाहित हो गई होगी।

 

हालांकि, हादसे के वास्तविक कारण की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।मृतक अपने पीछे पत्नी शिवली, तीन बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply