अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News: अमरोहा में अवैध प्लाटिंग पर गरजा योगी बाबा का बुलडोजर

On: January 9, 2026 9:18 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha Administration Action: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी काटने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ शुरू कर दी है। अमरोहा के विनिमय क्षेत्र (Regulated Area) में नियमों की धज्जियां उड़ाकर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर शुक्रवार को एसडीएम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर चला। इस कार्रवाई से इलाके के प्रॉपर्टी डीलरों और अवैध कब्जाधारियों में खलबली मची हुई है।

रौनक वाटिका के पीछे ध्वस्त हुई अवैध कॉलोनी

प्रशासन को सूचना मिली थी कि विनिमय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिना किसी अनुमति और लेआउट के अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है।

  • निशाने पर ये गाटा संख्या: एसडीएम अमरोहा शैलेश दुबे के नेतृत्व में टीम ने गाटा संख्या 2517 और 2600 पर धावा बोला।

  • बुलडोजर एक्शन: रौनक वाटिका के पीछे विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की बाउंड्री वॉल, सड़कें और नींव को बुलडोजर (JCB) की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

एसडीएम का सख्त संदेश: “सिर्फ बुलडोजर नहीं, मुकदमा भी दर्ज होगा”

कार्रवाई के दौरान एसडीएम शैलेश दुबे ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अमरोहा में अवैध प्लाटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • नोटिस जारी: प्रशासन ने उन सभी लोगों को चिन्हित कर लिया है जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण किया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

  • FIR की तैयारी: एसडीएम ने कहा, “यदि नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तो न केवल ध्वस्तीकरण (Demolition) की कार्रवाई होगी, बल्कि संबंधित भू-माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भी भेजा जाएगा।”

निवेशकों के लिए चेतावनी

प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई किसी भी कॉलोनी में निवेश करने से पहले उसका विनिमय क्षेत्र (Regulated Area) का नक्शा और विकास प्राधिकरण की अनुमति जरूर चेक कर लें। बिना अनुमति वाली कॉलोनियों में प्लॉट खरीदना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि प्रशासन ऐसी सभी अवैध साइटों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को

Social Reform : अमरोहा कलेक्ट्रेट में गूंजी शपथ- “हम बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भारत”, शिक्षा पर दिया जोर

Amroha News-अमरोहा DM का बड़ा फैसला, पीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाजपीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाज

Amroha News : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, हसनपुर में 23 जनवरी को लगेगा ‘रोजगार शिविर’

Amroha News : अमरोहा को ‘निपुण’ बनाने के लिए लखनऊ से पहुंचीं मोहिनी ठाकुर

Sainik School Success : धनौरा के BSD एकेडमी का जलवा! सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 34 मेधावियों ने गाड़े झंडे

Leave a Reply

error: Content is protected !!