अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा में भाजपा के नए प्रदेश का बुलडोजर से किया जोरदार स्वागत

On: January 3, 2026 7:37 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर शनिवार को अमरोहा में भगवा उत्साह का अनूठा नजारा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने बुलडोजर पर खड़े होकर पुष्प वर्षा की और गगनभेदी नारों के साथ उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।

विकसित भारत में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि

विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर आयोजित ‘अभिनंदन एवं सम्मान समारोह’ को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत/2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मिशन की सफलता की जिम्मेदारी शिक्षित युवाओं के कंधों पर है। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “राष्ट्रवाद की भावना के साथ देश आज विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिसमें युवाओं की भूमिका सर्वोच्च होगी।”

बिना भेदभाव हो रहा चहुंमुखी विकास

केंद्रीय मंत्री ने योगी और मोदी सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज और विकास का मॉडल आज दुनिया के लिए नजीर बन गया है। सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के मंत्र के साथ राष्ट्रवाद की धारा को हर घर तक पहुंचाया जा रहा है।

शिक्षाविदों और भाजपा दिग्गजों की रही मौजूदगी

स्वागत समारोह से गदगद प्रदेश अध्यक्ष का विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भी भव्य सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद प्रभारी राजीव सिसौदिया, मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी, मंडल अध्यक्ष जीत सिंह चौधरी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. कृष्ण कांत दवे, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पांडेय ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया।

इस कार्यक्रम में डॉ. राजेश सिंह, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. श्रीराम गुप्ता, अरुण गोस्वामी, मारूफ चौधरी, एसएस बघेल, डॉ. प्रताप सिंह और मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ मौजूद रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को

Social Reform : अमरोहा कलेक्ट्रेट में गूंजी शपथ- “हम बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भारत”, शिक्षा पर दिया जोर

Amroha News-अमरोहा DM का बड़ा फैसला, पीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाजपीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाज

Amroha News : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, हसनपुर में 23 जनवरी को लगेगा ‘रोजगार शिविर’

Amroha News : अमरोहा को ‘निपुण’ बनाने के लिए लखनऊ से पहुंचीं मोहिनी ठाकुर

Sainik School Success : धनौरा के BSD एकेडमी का जलवा! सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 34 मेधावियों ने गाड़े झंडे

Leave a Reply

error: Content is protected !!