अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उझारी में आवारा कुत्तों का आतंक, दो बच्चों पर हमला, एक दिल्ली रेफर

On: June 26, 2026 8:40 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Samar India correspondent Javed Chaudhary

उझारी (अमरोहा)। नगर उझारी और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दो अलग-अलग घटनाओं में आवारा कुत्तों ने एक बालक और एक बालिका पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।पहली घटना गुरुवार की है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चकोरी निवासी वीर सिंह की पुत्री चांदनी अपनी मौसी मीनाक्षी के साथ खेत पर जा रही थी। बताया जाता है कि चांदनी इन दिनों उझारी में अपने मामा गऊचरन के घर आई हुई थी। उझारी के जंगल क्षेत्र से गुजरते समय अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौसी मीनाक्षी ने साहस दिखाते हुए किसी तरह उसे कुत्तों से बचाया, लेकिन तब तक चांदनी घायल हो चुकी थी।

परिजन उसे तत्काल हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।दूसरी घटना शुक्रवार को उझारी के मोहल्ला दर्जियांन में हुई। यहां शाहिद हुसैन का 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अयान अपने नलकूप पर नहाने गया था। इसी दौरान पास के बाग से निकले आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के काटने से अयान गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवारा कुत्ते आए दिन बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने नगर पंचायत और प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने तथा समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply