अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News- डीएम के निर्देश पर जनपद में 15 दिवसीय विशेष गोवंश संरक्षण अभियान शुरू

On: July 2, 2026 4:22 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा, जनपद में निराश्रित विचरण करने वाले गोवंश की समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ के निर्देश पर 2 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत सभी खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर नर गोवंश (नंदी) को संरक्षित कर गौशालाओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में पशुपालन विभाग तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।

यह विशेष अभियान आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, ताकि प्रमुख मार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश के कारण यातायात बाधित न हो तथा श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।

अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक विकास खंड में कैटल कैचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में केवल हसनपुर और गंगेश्वरी विकास खंडों में ही कैटल कैचर उपलब्ध हैं। जोया, अमरोहा, गजरौला और धनौरा में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कैटल कैचर की व्यवस्था होने से अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्व से प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को विभिन्न विकास खंडों में गोवंश संरक्षण अभियान चलाया जाता है। इसके अलावा ग्रामीणों से सूचना मिलने पर भी निराश्रित नंदियों का संरक्षण कराया जाता है। पिछले चार माह से निराश्रित गोवंश संरक्षण के मामले में अमरोहा जनपद प्रदेश में चौथे स्थान पर बना हुआ था, जबकि जून 2026 में जनपद ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

अभियान के पहले दिन गजरौला नगर पालिका क्षेत्र में पांच नंदियों को संरक्षित कर रहमापुर माफी गौशाला भेजा गया। इसके अलावा कान्हा हसनपुर में एक, फरीदपुर इम्मा में दो, डींगरा में दो तथा बछरायूं में एक गोवंश को संरक्षित किया गया। इस प्रकार पहले दिन कुल 11 निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाया गया।
………

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply