अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha : जीएसटी रिफॉर्म विधानसभा सम्मेलन संपन्न — व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने किया मार्गदर्शन

On: October 11, 2025 7:31 AM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

Amroha /धनौरा स्थित डॉ. सत्येंद्र रिजॉर्ट में आज जीएसटी रिफॉर्म विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने जीएसटी सुधारों पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित व्यापारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

Amroha : दिवाली से पहले नकली मिठाई का भंडाफोड़,सोन पापड़ी फैक्ट्री पर छापा, काजू-पिस्ता की जगह रंगीन मूंगफली मिली

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, धनौरा विधायक एवं कार्यक्रम संयोजक राजीव तरारा, हिमांशु त्यागी, ईश्वर चंद सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गजरौला मंडल से मास्टर राजेंद्र सिंह, उधम सिंह, महिपाल चौहान, रवि चौधरी, सूरजपाल पाल सहित कई व्यापारी बंधु भी सम्मेलन में शामिल हुए।

Amroha :  जीएसटी सुधारों पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित व्यापारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गजरौला मंडल अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि— जीएसटी सुधार देश की आर्थिक व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और एकरूप बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से व्यापार जगत को एक नया दृष्टिकोण मिल रहा है। सम्मेलन में व्यापार से जुड़ी समस्याओं, कर सुधारों और व्यापारी हितों की रक्षा पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने संगठन की मजबूती और व्यापारी वर्ग की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!