अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha : मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ का आयोजन, महिलाओं ने दिखाई ताकत और जोश

On: October 9, 2025 3:28 PM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

Amroha। बुधवार सुबह मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ का आयोजन किया गया। महिला सिपाहियों और रिक्रूटों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने हरी झंडी दिखाकर किया और स्वयं भी दौड़ में शामिल हुए। यह दौड़ एसपी कार्यालय से शुरू होकर मिनी स्टेडियम तक लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए संपन्न हुई।

Amroha : झूठे केस में फंसाने की धमकी से परेशान युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला सिपाहियों एवं रिक्रूटों को सम्मानित किया गया। एसपी अमित कुमार आनंद ने इस अवसर पर कहा — “महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब समाज के सभी वर्ग इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 22 सितंबर को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शुरू किए गए मिशन शक्ति 5.0 के तहत Amroha पुलिस लगातार जनजागरूकता अभियान चला रही है। एंटी रोमियो टीमें सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और बाजारों में सतर्क निगरानी रख रही हैं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई कर रही हैं।

Amroha पुलिस आने वाले दिनों में भी जनसंवाद, साइबर सुरक्षा शिविर, वाद-विवाद प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करती रहेगी

Amroha पुलिस आने वाले दिनों में भी जनसंवाद, साइबर सुरक्षा शिविर, वाद-विवाद प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करती रहेगी। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और मिशन शक्ति अभियान 5.0 के उद्देश्यों को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-परीक्षार्थियों को न हो किसी प्रकार की असुविधा : DM नितिन गौड़

संभल में तेज रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से अमरोहा की महिला की दर्दनाक मौत

Badaun news:- बिल्सी के युवक की सड़क हादसे में मौतः बारात से लौटते समय परोली गांव के पास मिला शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Badaun news:- बदायूं जिला अस्पताल में नमाज का वीडियो वायरल, सरकारी परिसर में नियमों पर उठे सवाल

Sahaswan news :- परिजन गेहूं की निकासी के लिए गए थे खेत पर* #परिजनों की गैर मौजूदगी में नाबालिक व्यक्ति को नगदी एवं लाखों रुपए के जेवर लेकर कार में डालकर हुए रफू चक्कर#

विधुत आपूर्ति हेतू सभी किसानों से अनुरोध, अपने ट्यूबवेलों पर कैपेसिटर लगवा ले कैपेसिटर लगवाने से निम्न फायदे: उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता

Leave a Reply