अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश : Amroha में पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट

On: April 3, 2025 2:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीते दिनों हुए सौरभ हत्याकांड काफी सुर्खियों में है। सौरभ जैसे अंजाम के डर से अमरोहा में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके प्रेमी की हत्या कर दी

Amroha news:पशुओं को दोनों टाइम निर्धारित समय पर दें चारा और पानी

Amroha के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि 30 मार्च को थाना हसनपुर में एक शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान कौशिन्द्र के रूप में हुई थी। परिवार के लोगों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ।

थाना हसनपुर की टीम और एसओजी टीम ने 48 घंटे में घटना का खुलासा किया है। मामले में वीरपाल और जमुना देवी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पति-पत्नी हैं। वीरपाल के साले राजीव ने पूछताछ में बताया कि कौशिन्द्र का जमुना से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी जब वीरपाल को हुई, तो उसने पत्नी को उससे मिलने से मना किया। उधर, कौशिन्द्र जमुना देवी को बार-बार परेशान करता था और संबंध बनाने के लिए विवश करता था।

पति-पत्नी ने मिलकर योजना बनाई और 30 मार्च को फोन करके कौशिन्द्र को अपने घर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। तीन-चार घंटे शव को अपने घर में रखा। जब अंधेरा हो गया, तो अपने साले राजीव को बुलाकर उसके शव को बाइक पर बैठाकर रोड किनारे फेंका गया।

पुलिस के हाथ सीसीटीवी मिला है, जिसमें मृतक को बाइक पर बैठाते हुए देखा जा सकता है। महिला भी उसे बैठाने में मदद कर रही है। सभी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ के क्रम में पता चला कि कौशिन्द्र बार-बार उससे मिलने को कहता था। मना करने पर इन लोगों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

कौशिन्द्र का पिछले दो साल से जमुना देवी के साथ संबंध था Amroha

हत्यारोपी वीरपाल ने बताया कि पत्नी का प्रेमी उसे बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहा था। वीरपाल को डर था कि कहीं मेरठ के सौरभ की तरह पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर ड्रम में न भर दे। इस कारण उसने कौशिन्द्र की हत्या कर दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply