अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amit Shah ने कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक की

On: February 19, 2025 10:44 AM
Follow Us:
Amit Shah
---Advertisement---

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने जम्मू-कश्मीर में तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के बारे में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में मंगलवार को यहां समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, “ गृह मंत्री लगातार देश में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं कि उनका किस तरह और किस हद तक इस्तेमाल किया गया है। इस संबंध में अब जम्मू-कश्मीर की बारी है।”

साइबर ठगों के ‘म्यूल’ खातों पर लगाम कसेगा AI : Amit Shah

 

 

 

 

Amit Shah 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने बताया कि 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। अब्दुल्ला ने कहा , “ जम्मू-कश्मीर में काफी हद तक इन कानूनों का क्रियान्वयन अच्छा रहा है। ” उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे रहे हैं और उन पर भी चर्चा की गई अब उन्हें भी ठीक किया जाएगा।

Amit Shah लोगों को कानून के बारे में जागरूक किया जाए

उन्होंने कहा, “ जहां तक निर्वाचित सरकार का सवाल है, वैसे तो केंद्र शासित प्रदेश में कानून लागू करना हमारी जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन चूंकि ये नए कानून हैं, इसलिए यह जरूरी है कि लोगों को कानून के बारे में जागरूक किया जाए। लोगों को कानून के बारे में जागरूक करने के लिए निर्वाचित सरकार को कुछ प्रगति करनी होगी, चाहे वह विश्वविद्यालय स्तर पर हो, कॉलेज स्तर पर हो, सामाजिक या राजनीतिक स्तर पर हो या विधानसभा स्तर पर हो और इन पर भी चर्चा की गई। जो भी करने की जरूरत है, हम वह करेंगे।” उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री ने इस महीने के शुरू में केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति को लेकर कुछ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की थी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!