नई दिल्ली। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री Amit Shah ने गृह मंत्रालय के मातहत नए भारतीय भाषा अनुभाग का शुभारंभ किया। शाह के अनुसार भारतीय भाषा अनुभाग की स्थापना के साथ ही पहले से काम कर रहा राजभाषा विभाग अब पूर्ण विभाग बन गया है, जो प्रशासन को विदेशी भाषाओं के प्रभाव से मुक्त कराने की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा।
कोलकाता में Amit Shah ने भरी हुंकार, ममता पर लगाया मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप, मुर्शिदाबाद दंगों पर किया बड़ा दावा
सभी स्थानीय भाषाओं की अपनी ताकत : Amit Shah
अमित शाह ने कहा कि सोचने, विश्लेषण करने और निर्णय लेने की प्रक्रिया मातृभाषा में होने पर ही किसी व्यक्ति की संपूर्ण क्षमता का इस्तेमाल किया जा सकता है। उनके अनुसार सभी स्थानीय भाषाओं को ताकत देकर ही भारत को उसके चिरातन गौरवमयी स्थान पर पहुंचाया जा सकता है।
Amit Shah ने कहा कि हमारी हर भाषा दूसरी भाषा के साथ पूर्णता के साथ जुड़ी है और सभी भाषाओं का विकास एक-दूसरे के बिना संभव ही नहीं है। भारत की सभी भाषा रूपी नदियां मिलकर भारतीय संस्कृति की गंगा बनती है।

