अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Akhilesh Yadav ने महाकुंभ में वीआईपी लोगों को महत्व देने पर उठाए सवाल

On: January 20, 2025 11:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav  ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर यूपी सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। सपा प्रमुख ने अति विशिष्ट अतिथियों को तीर्थयात्रियों से अधिक महत्व देने पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ परिसर में श्रद्धालुओं को मीलों घूम कर जाना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को अत्यधिक असुविधा, कष्ट और थकान का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हर तरफ जाम जैसी स्थिति हो गई है।

Akhilesh Yadav सनातनी नहीं, विशेष समुदाय के अनुयायी हैं : भूपेंद्र सिंह

 

 

 

 

 

 

 

 

पूर्व सीएम Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अति विशिष्ट अतिथियों को तीर्थयात्रियों से अधिक महत्व देते हुए संगम की तरफ जाने वाले सभी मार्ग बंद होने से महाकुंभ परिसर में श्रद्धालुओं को मीलों घूमकर जाना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को अत्यधिक असुविधा, कष्ट और थकान का सामना करना पड़ रहा है। हर तरफ जाम जैसी स्थिति हो गई है। तत्काल जाम खुलवाया जाए।” उन्होंने आगे लिखा, “सच्चे श्रद्धावान से महत्वपूर्ण अन्य कोई नहीं होना चाहिए। ट्रैफिक व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि सब सुचारू रूप से समानांतर चलता रहे, किसी के लिए भी रास्ते बंद नहीं होने चाहिए। अति विशिष्ट अतिथियों के आने पर तो आवागमन और भी सुगम और सुविधाजनक होना चाहिए, जिससे प्रतीत हो कि विशिष्ट लोगों के आने से व्यवस्था और अच्छी होती है।”

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!