अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

यह डबल इंजन नहीं बल्कि डबल ब्लेंडर वाली सरकार है: Akhilesh Yadav

On: February 17, 2025 12:38 PM
Follow Us:
Akhilesh Yadav
---Advertisement---

औरैया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने रविवार को औरैया में कहा कि अभी तक तो सड़कों व भगदड़ से जाने गयीं पर अब तो दिल्ली वालों की रेलवे की नाकामी की वजह से जानें जा रहीं हैं। यह डबल इंजन की नहीं बल्कि डबल ब्लेंडर वाली सरकार है।

विफलता का स्मारक कहलाएगा 2025 का “कागजी भव्य दिव्य कुंभ : Akhilesh Yadav

 

 

Akhilesh Yadav यह डबल इंजन नहीं बल्कि डबल ब्लेंडर वाली सरकार

Akhilesh Yadav रविवार को लखनऊ से सैंफई जाते समय कुछ समय के लिए नेशनल हाई-वे पर रूके थे। जहां पर पार्टीजनों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान हो रही दुखद मौतों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा वाले कहते थे कि महाकुंभ में संगम स्नान के लिए सौ करोड़ लोगों का इंतजाम है। पर अभी तो 60 करोड़ लोगों ने ही स्नान किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक सड़कों व भगदड़ में काफी लोगों की जानें चलीं गयीं और खो जाने वाले मिले नहीं। अब तो दिल्ली वालों की रेलवे की नाकामी की वजह से जानें चलीं गयीं। यह डबल इंजन नहीं बल्कि डबल ब्लेंडर वाली सरकार है। सपा प्रमुख ने कहा कि 100 करोड़ लोगों के स्नान करने के इंतजाम करने वाले लोग अपने आपको चमका रहे हैं। राजनीतिक लाभ कैसे मिले इसमें लगे हैं। प्रचार प्रसार इतना किया जैसे इससे पहले कुंभ होता ही नहीं था और ये महाकुंभ बीजेपी वाले करा रहे हैं।

Akhilesh Yadav महाकुंभ में जो कमियां व नाकामियां है उसके लिए कोई कुछ कहता है तो उसे विरोध बता रहे

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में जो कमियां व नाकामियां है उसके लिए कोई कुछ कहता है तो उसे विरोध बता रहे हैं। वहां पर दिल्ली व लखनऊ का इतना पैसा लगा दिया, फिर भी जानता को सुविधाएं क्यों नहीं है। कई श्रद्धालुओं की जान चलीं गयी। जब नहाने वालों की गिनती कर लेते हैं तो फिर मरने व खो जाने वालों की गिनती क्यों नहीं कर पा रहे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सड़कों पर आने जाने वाले न जानें कितनों की जानें चलीं गयीं। उनकी नहीं बता रहे। कुंभ आज नहीं हो रहा, बीजेपी से पहले भी हो रहा था। नेता जी (मुलायम सिंह) के समय में भी हुआ था। पर इसका राजनीतीकरण नहीं हुआ। भाजपा वाले हर आयोजन का राजनीतिकरण करना चाहते हैं। लगता है कि इमेज चमकाने को आयोजन हो रहा है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!