अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

महाकुंभ की तैयारी की बजाय खुद के प्रचार पर है भाजपा सरकार का ध्यान : Akhilesh

On: February 18, 2025 10:27 AM
Follow Us:
Akhilesh
---Advertisement---

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष Akhilesh यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महाकुंभ की समुचित तैयारी की बजाय अपने प्रचार के लिये इवेन्ट मैनेजमेंट की कम्पनियों के जरिये बड़े-बड़े चेहरों को बुलाया। इसका परिणाम यह हुआ कि बड़ी संख्या में आम श्रद्धालु संगम पहुंचे। उन्होने कहा कि सरकार ने सौ करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का इंतजाम का दावा किया लेकिन कुंभ की ठीक ढंग से तैयारी नहीं की। डाक्यूमेंटेड हिस्ट्री बताती है कि कुंभ सम्राट हर्षवर्धन के समय से हो रहा है। हालांकि कुंभ पौराणिक है, इसका आयोजन सदियों से हो रहा है। लेकिन भाजपा बता रही है कि कुंभ का यह आयोजन पहली बार हो रहा है। पहले कुंभ होता ही नहीं था। 144 साल वाला जो गणित बता रहे हैं, कोई भी वैज्ञानिक और जो लोग ज्योतिष को समझते हैं। ग्रह, नक्षत्रों को समझते हैं वह जानते हैं कि कुंभ हर 12 साल में आता है लेकिन इन्होंने जो 144 साल का गणित बताया है वह किस वर्ष से नापा है, किस कारण नापा है कोई नहीं जानता है।

यह डबल इंजन नहीं बल्कि डबल ब्लेंडर वाली सरकार है: Akhilesh Yadav

 

 

 

 

 

Akhilesh भाजपा सरकार कुंभ में आये श्रद्धालुओं की गिनती कम बता रही

Akhilesh ने कहा कि जनता भोली-भाली है। आस्थावान है। उनकी बात में आ गयी। वह जानबूझकर गिनती छिपा रही है। अभी तक कुंभ में 65-70 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ के महा आयोजन में अभी बुजुर्ग लोग स्नान नहीं कर पाये हैं। कुंभ के आयोजन का समय और बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे सभी लोगों को स्नान का मौका मिले। प्रयागराज महाकुंभ और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में हुई मौतों को दुःखद बताते हुए उन्होने कहा कि सरकार संगम में डुबकी लगाने वालों की संख्या की गिनती कर ले रही है लेकिन मृतकों की सही संख्या नहीं गिन पायी। न तो मृतकों की सही संख्या आयी और न खोये लोगों की जानकारी मिल पा रही है।

Akhilesh रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में बड़े पैमाने पर जान गयी

Akhilesh ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में बड़े पैमाने पर जान गयी है। यह सरकार की नाकामी है। भाजपा सरकार चाहे जितना छिपाने का प्रयास करे लेकिन छिपा नहीं पायेगी। उन्होने दोहराया कि यह डबल इंजन नहीं, डबल ब्लंडर की सरकार है। न लखनऊ की सरकार व्यवस्था संभाल पा रही है और न दिल्ली की सरकार व्यवस्था देख पा रही है। भाजपा सरकार कारोबार नहीं बढ़ाना चाहती है। अपना बाजार दूसरे लोगों को दे रही है। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करा रहे है। वह कुंभ पर ध्यान नहीं दे रहे है। आज कल वह सोशल मीडिया पर समय गुजार रहे है। सुनने में आ रहा है कि रील्स देख रहे हैं। लोग उनको दिखाते हैं कि क्या लिखा जा रहा है और कहते है कि सरकार की बुराई हो रही है जबकि सच्चाई यह है कि समाजवादी लोग सरकार की नाकामियों को उजागर करते हैं। विपक्ष का काम ही होता है कि सकारात्मक विरोध करना, जानकारी देना।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!