अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गोवंशों की दुर्दशा पर प्रशासन का महा-एक्शन: दो डॉक्टर, दो सचिव सस्पेंड, दागी एनजीओ  ब्लैक लिस्ट

On: September 29, 2026 6:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोवंशों की दुर्दशा पर प्रशासन का महा-एक्शन: दो डॉक्टर, दो सचिव सस्पेंड, दागी एनजीओ  ब्लैक लिस्ट

बदायूं।भारी बारिश के कारण रविवार को हाइपोथर्मिया की वजह से अभिगांव और ब्यौर की गोशालाओं में 103 गोवंशों की मौत होने के मामले की जांच सीडीओ व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से कराई गई।जांच आख्या मिलने के बाद सोमवार की रात डीएम अवनीश राय ने छह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर दी।डीएम ने अभिगांव की ग्राम पंचायत सचिव नोसी परवीन और ब्यौर सचिव पवन सक्सेना को निलंबित कर दिया।विकास खंड म्याऊं के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.ज्ञानवीर और सालारपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सुमित को तत्काल निलंबित करने की संस्तुति की है।

डीएम ने दोनों पशु चिकित्साधिकारियों को निलंबित करने सहित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. प्रेम सिंह कोली के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव पशुपालन को पत्र लिखा है। डीएम ने लापरवाही में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अब्दुल रहीम और म्याऊं के बीडीओ राकेश कुमार निराला और सालारपुर के बीडीओ नितिन के विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की है।

गोशालाओं को संचालित करने वाले एनजीओ शारदा सेवा समिति और जनकल्याण एवं विकास समिति को ब्लैक लिस्ट कर दिया। डीएम अवनीश राय ने बताया कि म्याऊं ब्लॉक के अभिगांव गोशाला को शारदा सेवा समिति और ब्यौर गोशाला को जनकल्याण एवं विकास समिति संचालित करती थी।दोनों एनजीओ की घोर लापरवाही से गोवंशों की मौत होना जांच में पाया गया।

डीएम ने बताया कि गोवंशों की मौत होने के बाद अभिगांव गोशाला की जांच सीडीओ गामिनी सिंगला और ब्यौर गोशाला की जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर सांई आश्रित शाखमुरी से कराई गई।दोनों अफसरों ने स्थलीय और अभिलेखीय जांच कर आख्या सौंपी। जांच आख्या में दोनों एनजीओ की भारी अनियमितता करने व सरकारी धन के दुरुपयोग करने की बात सामने आई। ब्लाकों व पंचायतों के सचिवों की अनदेखी और लापरवाही सामने आई। डीएम ने बताया कि इन मामलों में जांच जारी है।आगे साप्ताहिक जांच भी कराई जाएगी।अब दोनों गोशालाओं की देखरेख का जिम्मा ग्राम पंचायत के प्रशासकों (पूर्व प्रधानों) को सौंपा गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा परिषद मुख्यालय पर होने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए बदायूं जनपद से अभिषेक सिंह सहायक अध्यापक चयनित

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी सहित नौ पर रिपोर्ट

अभिगांव में गोवंशों की मौत के प्रकरण में केयर टेकर गिरफ्तार, ब्यौर में संचालक पर केस दर्ज

Amroha News : रोजगार मेले में 364 युवाओं का चयन, श्रमिक हितलाभ योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

Amroha News : बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन की अधिसूचना जारी

मुरादाबाद में तेज रफ्तार थार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को रौंदा, दो युवकों की मौत

Leave a Reply