अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आम लोगों की आपातकाल में दिलचस्पी नहीं : Adhir Ranjan Chowdhury

On: June 26, 2025 1:35 PM
Follow Us:
Adhir Ranjan Chowdhury
---Advertisement---

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhury ने बुधवार को कहा कि आपातकाल में जो कुछ भी हुआ वह इतिहास के पन्नों में दर्ज है, लेकिन भाजपा इसे ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाकर क्या संदेश देना चाहती है। आम लोगों की आपातकाल में दिलचस्पी नहीं है।

मोदी-ट्रंप की बातचीत पर नौकरशाह नहीं, पीएम को खुद जवाब देना चाहिए : Adhir Ranjan Chowdhury

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया। यह दिन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की याद दिलाता है। भाजपा हर साल इस दिन को “आपातकाल दिवस” के रूप में मनाती रही है, लेकिन इस बार इसे “संविधान हत्या दिवस” नाम दिया गया है। दिल्ली और देश के कई हिस्सों में पोस्टर भी लगाए गए हैं।

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट ने आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि के रूप में दो मिनट का मौन रखा। जब इस पर कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhury से सवाल किया गया तो उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि 50 साल पहले जो कुछ भी हुआ, वह इतिहास में दर्ज है।

कांग्रेस पार्टी ने कई मौकों पर माना है कि उस समय गलतियां हुई होंगी। लेकिन आज संविधान की आड़ में भारत में जो मुख्य मुद्दे हैं उनसे ध्यान भटकाने के लिए यह सब कार्यक्रम किया जा रहा है, ताकि लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दे से भटक जाए। जो देश में चल रहा है, इसकी चर्चा विदेशों में भी हो रही है।

Adhir Ranjan Chowdhury  50 साल पहले जो कुछ भी हुआ, वह इतिहास में दर्ज है

लोगों को बोलने से रोका जा रहा है। विपक्षी दलों के नेताओं के आवास पर ईडी-सीबीआई की छापेमारी कराई जाती है। यह सिर्फ इसलिए किया जा रहा है, ताकि सरकार चुनावी मौसम में अपनी रोटी सेंक पाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply