नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Adhir Ranjan Chowdhary ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान दशकों से भारत के खिलाफ साजिश रचता आ रहा है और भविष्य में भी ऐसा करता रहेगा।
सेना ने चुन-चुनकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया : Adhir Ranjan Chowdhary
Adhir Ranjan Chowdhary ने कहा कि कुछ बम गिराने या मिसाइल दागने से पाकिस्तान की भारत विरोधी मानसिकता नहीं बदलेगी। भारत को और अधिक सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि पाकिस्तान अकेला नहीं है, बल्कि इसके साथ जुड़े लोग भी भारत के खिलाफ साजिशों में शामिल हैं।
अधीर रंजन चौधरी ने बेंगलुरु में हाल ही में हुई भगदड़ की घटना पर भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी त्रासदियों और मौतों का कभी भी राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। प्रशासन को पहले से पता था कि बड़ी संख्या में लोग एकत्र होंगे, इसलिए मजबूत व्यवस्था की जानी चाहिए थी। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर योजना और सावधानी की आवश्यकता पर ध्यान देने की जरूरत है।
दूसरी ओर, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय के समापन समारोह में देश की सुरक्षा और एकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर होना होगा, जिसमें सेना, शासन-प्रशासन और समाज की एकजुट भागीदारी जरूरी है।
Adhir Ranjan Chowdhary कुछ बम गिराने या मिसाइल दागने से पाकिस्तान की भारत विरोधी मानसिकता नहीं बदलेगी
मोहन भागवत ने पहलगाम में हुए हालिया नृशंस हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश की लहर थी और लोगों ने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी। हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी की गई, जिसके बाद समाज में अभूतपूर्व एकता देखने को मिली। राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर सभी ने एकजुटता दिखाई और देशभक्ति का माहौल बना।

