मुंबई: मनोरंजन की दुनिया में तेजी से उभरते ‘आर्या डिजिटल ओटीटी’ (Aarya Digital OTT) ने दर्शकों के बीच अपनी एक खास और मजबूत पहचान बना ली है। यह एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां ‘ऐप एक है, लेकिन मनोरंजन के विकल्प अनेक हैं।’ मात्र एक आसान सब्सक्रिप्शन लेकर दर्शक म्यूजिक वीडियो, ब्लॉकबस्टर फिल्में, रोमांचक वेब सीरीज और लाइव टीवी चैनल्स का एक साथ भरपूर आनंद ले सकते हैं।
स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी दोनों पर उपलब्ध आर्या डिजिटल ओटीटी को आधुनिक तकनीक के साथ इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि दर्शक इसे अपने स्मार्टफोन (मोबाइल) के साथ-साथ घर के स्मार्ट टीवी (Smart TV) पर भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस पर दर्शकों के लिए लगभग 1200 से भी अधिक कंटेंट मौजूद हैं और इसके लिए बेहद न्यूनतम सब्सक्रिप्शन शुल्क (Affordable Subscription) रखा गया है। बेहतरीन कंटेंट और कम कीमत की वजह से ही अब तक इस ऐप को 5 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
कई भाषाओं में मौजूद है शानदार कंटेंट यह ओटीटी प्लेटफॉर्म हर वर्ग और क्षेत्र के दर्शकों का ध्यान रखता है। यहां केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि भोजपुरी, बांग्ला और तमिल सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी बेहतरीन कंटेंट उपलब्ध है। इसके अलावा, जो दर्शक हॉलीवुड (Hollywood) और साउथ इंडियन (South) फिल्मों के दीवाने हैं, उनके लिए भी ये सभी धमाकेदार फिल्में हिंदी डबिंग (Hindi Dubbed) में मौजूद हैं।
नए और लोकप्रिय सितारों का संगम, साथ में लाइव टीवी का मजा आर्या डिजिटल पर जहां एक तरफ लोकप्रिय और दिग्गज कलाकारों की बहुचर्चित फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ नवोदित (नए) अभिनेता-अभिनेत्रियों के टैलेंट को भी एक शानदार मंच दिया गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
कंटेंट लाइब्रेरी के अलावा, यह प्लेटफॉर्म लाइव टीवी (Live TV) की सुविधा भी देता है। इसमें 24×7 म्यूजिक, मनोरंजन और ताज़ा खबरों के लिए न्यूज़ चैनल्स शामिल हैं। कुल मिलाकर, ‘आर्या डिजिटल’ घर बैठे सपरिवार एक स्वस्थ और संपूर्ण मनोरंजन का बेहतरीन विकल्प बन चुका है।

