अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा की सरकार बनने के बाद से महिलाओं को नहीं मिल रही पेंशन : AAP

On: April 23, 2025 11:11 AM
Follow Us:
AAP
---Advertisement---

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से विधवा व तलाकशुदा समेत अन्य निराश्रित महिलाओं की पेंशन रोक दी गई है।

बिजली कटौती दौर को वापस लाई भाजपा :AAP

AAP के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के अंदर दो महीने से भाजपा की सरकार है। निराश्रित महिलाएं समाज का सबसे असुरक्षित वर्ग होती हैं जिसमें विधवा, तलाकशुदा या बेसहारा महिलाएं होती हैं। उनको सरकार द्वारा पेंशन दी जाती है। दिल्ली में निराश्रित महिलाओं को दो महीने से पेंशन नहीं मिली है। निराश्रित महिलाएं दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं।

AAP निराश्रित महिलाएं समाज का सबसे असुरक्षित वर्ग 

दिल्ली की भाजपा सरकार कई हजार विधवा महिलाओं की पेंशन काटने वाली है। हमें जानकारी मिली है कि बहुत सारी निराश्रित महिलाओं को कई वर्षों से पेंशन मिल रही थी, उसको भाजपा की सरकार काट रही है। आप का दिल्ली सरकार से निवेदन है कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला होता है। किसी विधवा की पेंशन काट दी जाएगी

तो उसके लिए घर चलाना, अपना जीवन यापन करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। निराश्रित महिलाओं की पेंशन काटने का फैसला लेने से पहले सरकार यह जरूर सोचे कि किसी जरूरत मंद महिला की सरकार पेंशन न काटे। दिल्ली सरकार जल्द से जल्द निराश्रित महिलाओं की पेंशन को जारी करे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply