अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान भी जुमला साबित हुआ: Aam Aadmi Party

On: June 4, 2025 11:15 AM
Follow Us:
Aam Aadmi Party
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Aam Aadmi Party (आप) ने कहा कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान’ का वादा किया गया था वह भी जुमला साबित हुआ।

दिल्ली वालों को बेवक़ूफ़ बना रही भाजपा : Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स कर मंगलवार को कहा, “जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान दिल्ली में भाजपा द्वारा दी गई यह चुनावी गारंटी भी एक जुमला साबित हुई। दिल्ली का मज़दूर, घरेलू कामगार, रिक्शाचालक और दिहाड़ी मज़दूर जिनकी मेहनत से देश की राजधानी चलती है, आज उन्हीं की झुग्गियाँ बेदर्दी से बुलडोज़र के नीचे कुचली जा रही हैं।”

श्री सिसोदिया ने कहा कि जिन विधायकों को जनता ने चुना था, वो आज कहाँ हैं? न जवाब मिल रहा है, न ज़मीन पर कोई दिख रहा है। उन्होंने कहा कि झुग्गियों में दी जाने वाली बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएँ तो छोड़िए, अब तो मेहनत से बनाई गई छत भी इनसे छीन ली गई है। क्या यही है “सबका साथ, सबका विकास”?

Aam Aadmi Party झुग्गियाँ बेदर्दी से बुलडोज़र के नीचे कुचली जा रही

आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कल आरोप लगाया था कि भाजपा की कथनी और करनी में सदा से ही अंतर रहा है। भाजपा ने गरीब झुग्गी वालों से चुनाव से पहले पक्का मकान देने का वादा किया था और अब जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है, तो मकान देने के बजाय उनकी झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर इन गरीब लोगों को घर से बेघर कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!