अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बरेली-बदायूं हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, भट्ठा मजदूर की मौत

On: May 9, 2026 11:59 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बरेली-बदायूं हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, भट्ठा मजदूर की मौत

बदायूं के बिनावर इलाके में बरेली-बदायूं हाईवे पर आज शनिवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली पर बैठा एक मजदूर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।

जानकारी के अनुसार बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम सिरोही निवासी राजवीर (26 वर्ष) पुत्र विष्णु दयाल भट्ठे पर मजदूरी करता था।वह गांव के ही चांद खां के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर ईंटें लेकर बदायूं जा रहा था।बताया जाता है|कि ट्रैक्टर चालक चांद खां छोटे ट्रैक्टर-ट्रॉली में ग्राम बिलहत स्थित भट्टे से ईंट भरकर बदायूं की ओर जा रहे थे।

इकराम नगर गोंटिया के पास हुआ हादसा:-मालगांव फाटक पार करने के बाद बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव इकराम नगर गोंटिया के पास पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने ट्रॉली से टकरा गई।टक्कर लगते ही ट्रॉली पर बैठा राजवीर उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।ट्रॉली पर बैठा एक अन्य मजदूर सानू हादसे में बाल-बाल बच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 और थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और गांव की महिलाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply