ग्रामीण के घर में लगी भीषण आग, अनाज और घरेलू सामान जलकर राख
बदायूं के कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में बिल्सी हाईवे स्थित कुरऊ गांव में आज बृहस्पतिवार को एक घर में भीषण आग लग गई।इस अग्निकांड में घर में रखा अनाज,घरेलू सामान और वाहन जल गए।आग इतनी विकराल थी कि तीन मुर्गियां भी जलकर मर गईं और कुछ अन्य झुलस गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।पीड़ित विजय कुमार के मुताबिक, आग से करीब तीन कुंतल गेहूं,दो कुंतल धान और भारी मात्रा में भूसा नष्ट हो गया।इसके अलावा, बर्तन, कपड़े और खाने-पीने का सामान भी पूरी तरह जल गया।घर के बाहर खड़ी दो साइकिल और एक टेंपो भी आग की चपेट में आ गए।घटना की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची।ग्रामीणों ने बाल्टियों और हैंडपंप के पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोका जा सका।दमकल विभाग की गाड़ी भी रवाना हुई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही ग्रामीण आग बुझा चुके थे।

आग लगने के कारणों की जांच:-आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता अभी तक नहीं चल सका है।प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग किस वजह से लगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

