अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मध्य प्रदेश में Hemant Khandelwal बने BJP के नए अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान

On: July 2, 2025 6:56 PM
Follow Us:
Hemant Khandelwal
---Advertisement---

भोपाल । Hemant Khandelwal : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नया अध्यक्ष मिल गया है। बैतूल से विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में खंडेलवाल के नाम की घोषणा की।

Jharkhand में फिर से सत्ता संभालेंगे हेमंत सोरेन, आज लेंगे शपथ

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मध्य प्रदेश में 70 के दशक से शुरू हुई यात्रा आज निरंतर जारी है। भाजपा का संगठन जिस स्थिति में पहुंचा है, उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं का समर्पण और वैचारिक प्रतिबद्धता तथा परिश्रम की भावना है।
उन्होंने आगे कहा कि अभी तक विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में संगठन और मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार चल रही है।

इस अवसर पर Hemant Khandelwal ने कहा, ”जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक, 27 अध्यक्षों ने इस संगठन को अपने-अपने समय में मजबूत करने का कार्य किया है। आज कई ऐसे पथप्रदर्शक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनकी तपस्या हमें आगे बढ़ने की राह दिखाती है। आज हमारा कर्तव्य है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलें और इस संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।”

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में Hemant Khandelwal के नाम की घोषणा की

संगठन पर्व के तहत नामांकन भरने की प्रक्रिया मंगलवार को हुई, लेकिन हेमंत खंडेलवाल ने ही नामांकन पत्र भरा। तय समय तक इंतजार किया गया, मगर कोई दूसरा व्यक्ति नामांकन भरने नहीं आया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, विवेक सेजवलकर, संगठन के प्रभारी महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय सहित तमाम नेताओं ने जांच-पड़ताल के बाद नामांकन को सही पाया, इसलिए हेमंत खंडेलवाल का अध्यक्ष बनना तय हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply