अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना के हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी गाइड; जैश के आतंकियों को लेकर आ रहा था भारत

On: July 1, 2025 10:46 AM
Follow Us:
LOC
---Advertisement---

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में LOC के पास रविवार को भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि वह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकियों का गाइड था और पाकिस्तान की सेना के इशारे पर भारत में आतंकियों की घुसपैठ करवाने की कोशिश कर रहा था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं सुधरा Pakistan, राजौरी में LoC पर घुसपैठ की कोशिश; सुरक्षाबलों ने नाकाम की साजिश

गिरफ्तारी की पूरी घटना
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद आरिफ अहमद के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के कोटली जिले के निकियाल क्षेत्र के डाटोटे गांव का रहने वाला है। सेना ने उसे राजौरी जिले के गम्भीर इलाके में हजूरा पोस्ट के पास पकड़ा।
रविवार को दोपहर में वह चार जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों के साथ भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।

लेकिन भारतीय सेना की चौकसी से वह पकड़ लिया गया, जबकि बाकी चार आतंकी खाई में कूदकर वापस पाकिस्तानी सीमा में भाग गए। बताया गया कि भागते वक्त वे घायल भी हो गए।

सेना की सतर्कता से LOC के पास बड़ी साजिश नाकाम

एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने बताया कि सेना और BSF ने पहले से मिली खुफिया जानकारी पर कार्रवाई की थी। जानकारी मिली थी कि LOC के पास से आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश की जाएगी। इसी के चलते इलाके में सर्च ऑपरेशन और चौकसी बढ़ाई गई थी।
रविवार को सेना के जवानों ने गम्भीर इलाके की घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों में संदिग्ध गतिविधि देखी। करीब चार से पांच हथियार बंद आतंकी भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाइड को पकड़ लिया।

पूछताछ में कई अहम खुलासे
रविवार को सेना के जवानों ने गम्भीर इलाके की घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों में संदिग्ध गतिविधि देखी। करीब चार से पांच हथियार बंद आतंकी भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाइड को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद की शुरुआती पूछताछ में मोहम्मद आरिफ ने स्वीकार किया कि वह पाक सेना की मदद से आतंकियों को भारत में दाखिल करवाने का काम करता था। उसने यह भी बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी भारी हथियारों और अन्य संदिग्ध सामानों से लैस थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!